वर्चुअल मैराथन में बस्तर कलेक्टर ने लगाई 10 किलोमीटर से अधिक की दौड़ : छत्तीसगढ़ के साथ दौड़ा बस्तर

जगदलपुर cg24 आजतक न्यूज
नवा छत्तीसगढ़ के दो वर्ष पूरे होने पर आज छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर ने भी दौड़ लगाई। बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के की भावना से ओतप्रोत बस्तरवासी भी आज सुबह से ही विभिन्न स्थानों में दौड़ लगाते दिखे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामुहिक रूप में दौड़ में शामिल होने की बजाय अलग-अलग स्थानों में दौड़ लगाने की अपील की गई थी, जिसे देखते हुए प्रतिभागियों ने अलग-अलग स्थानों में दौड़ लगाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और ट्वीटर पट हैशटैग रन विथ छत्तीसगढ़ के साथ अपलोड किया। कलेक्टर रजत बंसल ने इलेक्ट्रॉनिक वाकर में दस किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई। पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल ने अपने निवास में स्थित वाकिंग ट्रेक पर दौड़ कर इस अभियान में शामिल हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904