
कोंडागांव cg24 आजतक न्यूज :- कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि-भाजपा की केंद्र सरकार किसानो के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।सच तो यह है कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा किसानों को अंधकार और गरीबी में रखा उन्हें यह बदलाव अच्छा नही लग रहा है। मोहन मण्डवी ने कहा कि एमएसपी था ,है ,और जारी रहेगा। मंडी समाप्त नही होगी ,किसानो के साथ मंडी के अतिरिक्त अपनी उपज को अन्य स्थानों में बेचने का विकल्प रहेगा। किसानों को अनुबंध में पूर्ण स्वतंत्रता रहेगी। हमारे किसान भाई अब बंधनो में बंधकर नही खुलकर खेती करेगे।सांसद ने राममंदिर के मुद्दा पर कहा कि राममंदिर सम्पूर्ण भारतवासियो के आस्था का प्रतीक है इसलिए भारत के कोने कोने से इसके निर्माण के लिए आस्था को जोडने का काम हम करेंगे।


इस अवसर में प्रदेश संग़ठन मंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री लता उसेंडी,पूर्व महापौर किरण देव् जिला भाजपा अध्यक्ष कोंडागांव एवम बढ़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904