
मेढकी नवीन सेवा सहकारी समिति मेडकी में किसानों के हर धान कट्टे में 250 ग्राम अधिक वजन करते हुए भाजपाइयों ने पकड़ा किसानों को दोहरा मार सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं किसान
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- जिले के सेवा सहकारी समिति मेढ़की के धान खरीदी केंद्र में प्रति बोरी 250 ग्राम एक्स्ट्रा धान लेने के मामले सामने आए है। तौलक के ठेकेदार ने सीधे तौर पर कलेक्टर के आदेश पर 250 ग्राम एक्सट्रा धान लेने की बाते कही, इस बीच भाजपा ने सभी धान खरीदी केंद्रों में निरक्षण करने के लिए टीम बनाई गई हैं, जिसके अंतर्गत भाजपा की जांच टीम सुबह 11 बजे मेढ़की धान खरीदी केंद्र में पहुचकर किसानों से चर्चा कर ही रहे थे कि इस दौरान बधमरा के किसान मितेश साहू ने प्रति बोरे में 250 ग्राम एक्सट्रा धान तौलने की शिकायत भाजपा जांच टीम से किया गया,जिसके बाद जांच टीम के लोगो ने तौलक को फिर से एक बोरे धान को तौलने को कहा गया जिसमें 250 ग्राम धान एक्स्ट्रा पाया गया, जिसके बाद भाजपा के जांच टीम व किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए तौलक के ठेकेदार से चर्चा किया गया जिसमें तौलक के ठेकेदार ने 250 ग्राम एक्स्ट्रा धान लेने का आदेश कलेक्टर को देने की बाते कही जिस पर किसानों ने उक्त ठेकेदार से कलेक्टर के आदेश कॉपी दिखाने की मांग किया गया । लेकिन उक्त ठेकेदार ने आदेश कॉपी नही दिखा पाए जिससे किसान और नाराज होकर हंगामा।
मेढ़की धान खरीदी में 250 ग्राम धान एक्स्ट्रा खरीदने पर किसानों ने किया हंगामा :- मेढ़की के धान खरीदी केंद्र 250 ग्राम एक्स्ट्रा खरीदी कर किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। शासन के नियम के अनुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। उसमें बारदाने के वजन के बदले एक बारदाना रखा जाता है। इसके बाद भी समिति प्रबंधक 259 से 300 सौ ग्राम तक प्रति बोरी एक्स्ट्रा धान भर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जांच टीम व किसानों ने धान खरीदी में हंगामा किया। बधमरा के किसान मितेश साहू ने बताया कि मेरे पिता टीकाराम साहू के खाते के नाम से धान बेचने मेढ़की धान खरीदी में धान बेचने के लिए आया हु। तौलक द्वारा प्रति बोरे 40 किलो के हिसाब से धान को काटा में तौल रहे थे,इस दौरान 5 बोरे की तौलाई की गई थी जिस पर मुझे एक्स्ट्रा धान तौलने शंका हुई तो भाजपा के जांच टीम को बताया था जिसके बाद उक्त बोरे की फिर से काटा से तौलाई किया गया जिसमें 250 से ज्यादा धान एक्स्ट्रा पाया गया, यशवंत साहू ने बताया कि मेढ़की धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक द्वारा किसानों के साथ ज्यादती कर रही हैं, अपने जेब भरने के लिए किसानों के धान 250 ग्राम से ज्यादा धान एक्स्ट्रा ले रहे है। उन्होंने बताया कि तौलक के ठेकेदार ने कलेक्टर के आदेश पर 250 ग्राम धान लेने की बाते कही गई जिस पर ठेकेदार से कलेक्टर के आदेश कॉपी दिखाने को कहा गया तो शांत हो गए।
एक्स्ट्रा धान पर ऐसे खेलते हैं खेल:- खरीदी के समय तौल में समिति प्रबंधक किसानों से प्रति बोरी 250 से 300 सौ ग्राम तक अतिरिक्त धान ले लेते हैं। धान का तौल होते ही सिलाई करना होता है, लेकिन समिति प्रबंधक तत्काल बोरी की सिलवाई नहीं कराते। एक्स्ट्रा धान को निकालने के बाद सिलाई करते हैं। फिर निकाले गए धान को उन किसानों के नाम से खपाया जाता है जिनके पास कृषि जमीन तो होती है साथ ही उनका भी पंजीयन भी होता है, लेकिन वे धान का उत्पादन नहीं करते हैं। ऐसे किसानों के नाम पर समिति प्रबंधक धान को समर्थन मूल्य पर बेच देते हैं और मिलने वाली राशि में से कुछ पैसे किसान को दे देते हैं। इसके अलावा धान बेचने के दौरान जमीन पर जो धान गिर जाता है उसे किसान को उठाने नहीं देते और खुद साफ सफाई कर बेचते हैं।
मेरी जानकारी में नही है, आप लोगो के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है, अब उसका जांच करा लेते हैं, ऐसा कोई आदेश कलेक्टर साहब के द्वारा नही आया हैं। :- वैदे नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालोद
मेरे पास अभी तक किसानों से कोई शिकायत नही आया हैं, तौल के हिसाब से सही हो रहा हैं, काटा में थोड़ा बहुत हो जाता हैं ।हमारे यहां सही धान की तौलाई की जा रही हैं, ऐसा कलेक्टर साहब का कोई आदेश नही आया हैं।:- कमलेश सिन्हा सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मेढ़की