दंतेवाड़ा और बीजापुर में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, मोबाइल नम्बर 9415323836 पर साझा कर सकते हैं शिकायतें
रायपुर cg24 आजतक न्यूज
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अरविंद कुमार भाटिया छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 17 से 20 दिसम्बर तक दंतेवाड़ा जिले में और 22 से 26 दिसम्बर तक बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक भाटिया के मोबाइल नम्बर 9415323836 पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में योजना के तहत प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904