
cg24 आजतक न्यूज
दल्ली राजहरा बस स्टैंड में दशक पूर्व व्यवसाय हेतु साडा द्वारा आंबटित गुमटी में वर्तमान में लगभग सभी ने कुछ हिस्सों में अवैध पक्का निर्माण करवा लिया गया है ।
इस मसले में एक संगठन द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ अवैध निर्माण तोड़े जाने बाबत आंदोलन में बैठा हुआ है ।
मामले में किसी एक व्यक्ति विशेष को किये जाने वाली प्रताड़ना , व व्यक्तिगत लड़ाई की आड़ साफ दिख रही है ।
सारी वस्तुस्थिति अनुसार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को विज्ञप्ति सौंपी , जिसमे उन्होंने एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने के बजाय समानांतर कार्यवाही करते हुए सभी अवैध निर्माणों पे कार्यवाही की बात कही ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904