
डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज :- स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार जांच शिविर 2020 का आयोजन 15.12.2020 से 17.12.2020 तक स्थान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में आयोजित किया गया है। इसमें विकासखंड अंतर्गत के कुल 40 स्काउट गाइड रोवर रेंजर शामिल हुए। उक्त जांच शिविर को ध्वजशिष्टाचार कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ,अध्यक्ष न पं डौंडीलोहारा, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद भंसाली अध्यक्ष स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडीलोहारा उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा स्काउट गाइड के विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन किए और राज्य पुरुस्कार जांच में सफल होकर अपने माता पिता,विद्यालय, विकासखण्ड, जिला के नाम रोशन करते हुए देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किए। उक्त जांच शिविर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर.सी. देशलहरा, प्राचार्य बी.के जोशी , वाई. के.दिल्लीवार, डी.आर. पिनकेश्वर एवं अन्य शिक्षक सम्मिलित हुए ,जांच शिविर प्रभारी धनेश्वरी सोनवानी, भोलाराम साहू, मिलन सिन्हा रोहणी नायक, छगन बंसोर केशरीन बैग, खिलेश्वर गंजीर, भागवत साहू, देशमुख, नोम साहू स्काउट गाइड द्वारा शिविर में दक्षता जांच किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904