बालोद cg24 आजतक
शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान बना है। जिले के सभी विकासखण्डों के कुल 50 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही और गुरूर विकासखड के 10-10 हाट बाजार शामिल हैं। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत जो ग्रामीण दूर स्वास्थ्य संस्था तक या शहर के अस्पतालों तक नहीं पहुॅच पाते थे। उन्हें स्वास्थ्य टीम द्वारा हाट बाजारों में शिविर के माध्यम से बीमारियों की पहचान कर परामर्श दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत् बुखार, मलेरिया की जाॅच एवं उपचार, एचआईव्ही की जाॅच, टी.बी.की जाॅच, रक्तचाप जाॅच, रक्तअल्पता की जाॅच, मधुमेह की जाॅच, गर्भवती महिलाओं की जाॅच एवं परामर्श, शिशुओं का टीकाकरण, नेत्र विकार संबंधी जाॅच, डायरिया प्रकरण जैसी बीमारियों का जाॅच की जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अंतर्गत जिले में अप्रैल 2020 से नवम्बर 2020 तक बुखार पीड़ित 38 मरीजों का मलेरिया जाॅच किया गया। 49 मरीजों का रक्त अल्पता जाॅच किया गया। 177 मरीजों का रक्तचाप जाॅच किया गया। महिला स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा 16 गर्भवती महिलाओं का सफल ए.एन.सी. जाॅच कर संस्थागत प्रसव हेतु परामर्श दिया गया। 50 वर्ष से अधिक उम्र के 24 लोगों का मोतियाबिंद पहचान किया गया। डायरिया से ग्रसित 10 मरीजों का पहचान कर दवाईयाॅ उपलब्ध कराया गया। 631 लोगों के सामान्य बीमारियों की जाॅच व पहचान कर दवाईयाॅ उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत् स्वास्थ्य टीमों द्वारा ग्रामीण व पिछड़ी जगहों के हाट बाजारों में पहुॅचकर 1002 लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904