तीन बार विधायक रहे घना राम साहू आज दुनिया से चल बसे स्वर्गीय साहू के निधन व श्रद्धांजलि सभा में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सहित राजनीतिक एवं सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति अर्पित किया गया
Cg24 आजतक न्यूज़ परस साहू :-गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक का निधन पूर्व विधायक स्वर्गीय घनाराम साहू ने प्रथम बार गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बने थे वहीं जोगी सरकार में किसान आयोग के अध्यक्ष रहे ।

स्वर्गीय साहू को स्वर्ग रथ में भजन कीर्तन के साथ रघुपति राघव राजा राम के भजन करते हुए उनके गृह निवास कलंगपुर से उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान पेट्रोल पंप के पास कबीरपंथी रीति रिवाज के साथ उनकी दाह संस्कार किया गया कार्यक्रम में उनके गुरु सुखी दास साहेब पहुंचे जहां पर विशेष पूजा अर्चना कर उनका दाह संस्कार किया गया

स्वर्गीय साहू ने अपने निवास से शिक्षा प्राप्त करने कलंगपुर से गुंडरदेही सफेद घोड़े में बैठकर हाई स्कूल गुंडरदेही में अपना शिक्षा ग्रहण किया है विधायक रहते हुए उन्होंने साहू समाज में एक अच्छी पकड़ और अपने विधायक की कार्यकाल में क्षेत्र के लिए एक अलग पहचान बनाया था

वही स्वर्गीय साहू के दाह संस्कार कार्यक्रम में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गुप्ता नाथूराम साहू विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र जैन गुंडरदेही हार्डवेयर के वरिष्ठ व्यापारी कादिर बख्श गोविंद सिन्हा नरूला खान अर्जुंदा नगर पंचायत अध्यक्ष देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेताअश्वनी यादव जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार साहू समाज के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल साहू जसराज जैन रविंद्र त्रिपाठी अश्वनी सोनकर कमल सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु कांति भूषण साहू महामंत्री भोज साहू सालिक देशमुख एवं श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टी एवं साहू समाज व आसपास किसान व ग्रामीणों ने स्वर्गीय पूर्व विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया पूर्व विधायक के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं उनके शुभचिंतक ने घर में उनकी मुलाकात के लिए दिनभर तांता लगा रहा वही स्वर्गीय विधायक 20 दिन से अस्पताल में कोरोना की मार झेल रहे थे परंतु अंतिम दौर पर उनका रिपोर्ट नेगेटिव आया उनकी डेडबॉडी पीपीटी कीट से पैक था पहले तो करोना नियम के तहत होने की जानकारी मिल रही थी लेकिन उनकी अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्षेत्र में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं उनके चाहने वाले लोगों के अथाह भीड़ देखने को मिला।

क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दाऊ के निधन से हमारे क्षेत्र में राजनीतिक अनुभवी व्यक्ति की कमी महसूस होगी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904