बालोद cg24 आजतक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कल संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ग्रामीण घरों में वर्ष 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में कुल 435 ग्राम पंचायत के अंतर्गत 687 ग्राम, 876 बसाहटें है। जिसमें लगभग 01 लाख 72 हजार 263 परिवार निवासरत् हैं, जिसमें से 19 हजार 727 परिवारों को नलजल योजना के माध्यम से घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया गया है। शेष 01 लाख 52 हजार 536 परिवारों को वर्ष 2024 तक जल जीवन मिशन के माध्यम से घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। जलजीवन मिशन के अंतर्गत तैयार किए गए कार्ययोजना में 209 रेट्रोफिट नल जल योजनाएॅ, 478 सिंगल विलेज नल जल योजनाएॅ एवं 07 समूह जलप्रदाय योजना सम्मिलित है। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले की कार्ययोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा समिति से अनुमोदन प्राप्त किया गया। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता धनंजय, समिति के सदस्य व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904