
cg24 आजतक न्यूज
जिला बालोद वि.ख.-गुण्डरदेही के अंतर्गत ग्राम-डुडिया (अर्जुन्दा)मेंअलग-अलग स्थानों में रहकर विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारी/अधिकारी अपने जन्मभूमि से जुड़ने के लिए ‘ पहल,,, एक सोच ‘ कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुने गए पदाधिकारी–
अध्यक्ष-राधे लाल बन्जारे(शिक्षक),उपाध्यक्ष-कीर्तिप्रकाश पवांर(सब इंजीनियर),रूपेश मसिया(सहायक विकास विस्तार अधिकारी)सचिव-त्रिभुवन देवांगन(शिक्षक),सहसचिव-मनोज कोसमा(लेखापाल),कोषाध्यक्ष-युगल किशोर देवांगन(शिक्षक),प्रवक्ता-संजय देवांगन(प्राध्यापक),घनश्याम सिन्हा(शिक्षक),मीडिया प्रभारी-जितेंद्र प्रताप सिंह पवांर(शिक्षक),सलाहकार-जोहरीत ठाकुर(चार्ज मैन बी.एस.पी.),सूर्यप्रकाश देवांगन(वैज्ञानिक),जगदेव देवांगन(प्रधान पाठक),संरक्षक-एस. पी.पवाँर(उच्च वर्ग शिक्षक),सी.एल.ठाकुर(कृषि विकास अधिकारी),तुलसी राम ठाकुर(खाद्य अधिकारी),कार्यकारिणी सदस्य-कोमल सिंह कामड़ी(प्रधान पाठक)के.के.बन्जारे(प्राचार्य),इंद्रपाल देवांगन(शिक्षक),कमलनारायण टण्डन(शिक्षक),टेकेश्वर यादव(सचिव),लखन चिराम(लिपिक)देवेंद्र कोसमा(पी.डब्लू.डी. कर्मचारी)वसमस्त सदस्यकर्मचारी गण।

प्रकोष्ठ गठन का उद्देश्य- यह प्रकोष्ठ पूर्ण रूप से ग्रामीण विकास के साथ-साथ बच्चों व युवाओ के शैक्षणिक , स्वरोजगार , युवा कैरियर गाइडेंस , ग्रामीण विकास में रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करेगी।
कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ का शुभारंभ आराध्य देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर संगठन का नाम पट्टिका का अनावरण किया गया।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु मार्गदर्शन दिए गए- कक्षा पांचवीं में अध्ययन रत बच्चो को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु गैदलाल मंडावी (व्याख्याता)द्वारा मार्गदर्शन व प्रेरक जानकारी दी गई एवं तैयारी के लिए पुस्तक वितरण किया गया ।साथ ही युवाओं को मासिक पत्रिका जैसे प्रतियोगिता दर्पण,इंडिया टुडे,टारगेट , विकास परख आदि पत्रिकाओं का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर राधे लाल बंजारे, एम आर ठाकुर , के के बंजारे , पी डी टंडन , सी एल ठाकुर, महेश ठाकुर, युगल देवांगन , बंटी पवांर , देवेन्द्र यादव, कमल नारायण टंडन, टेकेश्वर यादव , देवेन्द्र कोसमा , गैंदलाल मंडावी , भूपेंद्र भुआर्य व अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।