google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर भाजपा शहर मंडल बालोद का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

Cg24 आजतक न्यूज

आज दिनाँक 26/12/2020 दिन शनिवार को कुर्मी भवन शिकारीपारा बालोद में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के तत्वाधान में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण प्रथम दिवस की शुरुवात करते हुए मुख्य अतिथियों राष्ट्रीय बाल अधिकार के सदस्य यशवंत जैन ,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेशमंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शाहिद खान ,भाजपा जिलामंत्री शरद ठाकर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति भुनेश्वरी ठाकुर,कमलेश सोनी पूर्वाध्यक्ष भाजपा शहर मंडल,सुरेश निर्मलकर अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल बालोद, व मंडल के पदाधिकारीगण के उपस्थिति में सर्वप्रथम भाजपा का ध्वजारोहण किया, ततपश्चात भारतमाता व पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पितकर गुलाल लगाकर दीपप्रज्जलित की गई व विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्राणप्रिय कार्यकर्ताओं जिन्होंने अपनी मेहनत त्याग तपस्या से भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी ऐसे कार्यकर्ताओ के छायाचित्रों पर पुष्पमाला अर्पितकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने ऐसे कार्यकर्ताओ को याद किया जिनमे से प्रमुख सर्वश्री बंशीलाल जैन,स्व.श्री नारायण राव पवार,स्व.श्री दुर्गाप्रसाद यादव , स्व.श्री दाऊ बहोरन सिंह गौतम,स्व होलामल नेभवानी, स्व.श्री भगवान सिंह ठाकुर,स्व.श्री बंशीलाल राठी ,स्व.श्री रामकुमार मालेकर ,स्व श्री एस.के दत्ता, स्व.श्री राधेलाल यादव , स्व.श्री राम अवतार शास्त्री, स्व.श्री सोमभाई पटेल , स्वर्गीय श्री प्रेमसुख मूंदड़ा सिराज भाई आदि महानुभाव को इस अवसर पर याद किया गया।मुख्य आतिथी यशवंत जैन के व्दारा जनसंघ से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की पृष्ठभूमि व विपरीत परिस्थिति में काम करते हुए बालोद की धरा में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले सभी पितृपुरुषों को याद करते हुए नव पीढ़ी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा साथ ही प्रशिक्षण के महत्व को बताने का प्रयास किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकताओ को प्रशिक्षण लेकर अपने राजनीतिक ,सामाजिक व व्यक्तित्व निर्माण प्रशिक्षण के माध्यम से अनुसरण करने की बात कहीं.. कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने प्रशिक्षण की उपादेयता के संबंध में जानकारी दी ,तत्पश्चात कर्मशा शत्रो की शुरुवात करते हुए छगन देशमुख ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचार धारा, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका इस विषय पर माननीय पवन साहू ,भाजपा का इतिहास एवं विकास माननीय होरी लाल रावटे ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव ,भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व देवेंद्र जायसवाल सहित सभी प्रमुख वक्ताओं के द्वारा उक्त विषयों पर प्रशिक्षित किया गया साथ ही सभी वक्ताओं के साथ अध्यक्षता करने वालो में मनोहर नाहटा गणेश साव जगदीश देशमुख कमलेश गौतम की उपस्थिति में प्रथम दिवस का कार्यक्रम संपन्न किया व सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और भाजपा गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया गया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक जी के द्वारा किया गया प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *