google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गोधन न्याय योजना से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही गौ-काष्ठ और कंडे का उत्पादन कर समूह की महिलाए प्राप्त कर रही आमदनी


बालोद cg24 आजतक न्यूज


शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत् नगर पालिका परिषद बालोद के गौठान में खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही गौ-काष्ठ और कंडे का उत्पादन हो रहा है। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही गौ-काष्ठ और कंडे का उत्पादन कर स्वसहायता समूह की महिलाएॅ आमदनी प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 16 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 05 हजार गौ-काष्ठ और 15 हजार कंडा विक्रय हेतु तैयार किया गया है। जिसमें से लगभग 4.5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया गया है तथा मांग के अनुरूप एक हजार गौ-काष्ठ और 6500 कंडा दाह संस्कार हेतु नगर के मुक्तिधाम में दिया गया है। उन्होंने बताया कि मशीन द्वारा सूखे गोबर से गौ-काष्ठ बनाया जाता है। जो कि गोबर की लकड़ी के रूप में उपयोग में लाया जाता है। यह वैकल्पिक इंधन का एक अच्छा स्त्रोत बना है। लकड़ी की जगह अब गौ-काष्ठ व कंडे के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा और इसका उपयोग भी काफी आसान है। वहीं गौ-काष्ठ व कंडे बनाकर समूह की महिलाएॅ भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *