google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कौशल गजेन्द्र ने अपने 26 वें जन्मदिन पर किया नेत्रदान की घोषणा

cg24 आजतक न्यूज

अर्जुन्दा:- बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम परसतराई में रहने वाले राज्य स्तरीय पुरूस्कृत रासेयो के वरिष्ठ स्वंय सेवक कौशल गजेन्द्र ने आज अपने 26 वें जन्मदिन के अवसर पर नेत्रदान की घोषणा किया।

अभी तक 10 बार कर चुके हैं रक्तदान

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वंय सेवक कौशल गजेन्द्र ने अभी तक निरंतर 10 बार रक्तदान कर चुके हैं और मानवता का फर्ज निभा रहे हैं।और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। रक्तदान को महादान कहा गया है हमारे यह रक्तदान है लेकिन दूसरों के लिए जीवन दान है

2019 में रासेयो श्रेष्ठ स्वंय सेवक कौशल गजेन्द्र मुख्यमंत्री के हाथों हो चुके हैं सम्मानित

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,बेटी बचाओ बेटी बचाओ,नारी सशक्तिकरण, रक्तदान, पौधारोपण,नशा मुक्ति मतदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु कौशल गजेन्द्र को सम्मानित किया गया।

जीते जी समाज सेवा मरने के बाद भी समाज सेवा

कौशल गजेन्द्र ने कहा कि मैं जब जीवित रहूंगा तब तक समाज सेवा करूंगा और मरने के बाद भी समाज के लिए काम आऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *