

कल शाम को गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग में रजोली-मोखा के पास ग्राम अचौद के वासुदेव सेन एवं ग्राम जोरातराई के कुंदन ठाकुर एवं रोहेन्द्र नेताम का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई!छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद को घटना की जानकारी होते ही तत्काल तहसीलदार अश्वन पुशाम को भेजकर प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 10000₹ की अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध कराई गई!
आज संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद जी ग्राम अचौद एवं ग्राम जोरातराई में मृतकों के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान ग्राम मोखा पहुंच कर सरपंच भीखम साहू को सीसीटीवी कैमरा चौक में लगाने के लिए निर्देशित किया !
इस अवसर पर श्रीमती सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्राहेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, सेक्टर प्रभारी मानसिंग सार्वा, बलराम अंगारे, तामेश्वर देशमुख, जनपद सदस्य दीपक साहू, रामेश्वर चंद्राकर सरपंच मासुल ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904