डौण्डी लोहारा cg24 आजतक संवाददाता बोधन भट्ट :- चोरों द्वारा बड़ी चलाकी से घटना को अंजाम दिया जाता है। पूर्व में भी ग्राम, चिलम गोटा किल्ले कोड़ा, सिवनी , खोलझर, बिजोरा के राशन दुकानों में चोरी किया गया था जिनका सुराग अब तक नहीं मिल पाया है अभी हाल ही में 2 दिन पूर्व बड़े जुगेरा में चोरों द्वारा 5 कट्ठा शक्कर वा 49 कटा चावल की चोरी कर ले गया है ।और साथ में सीसीटीवी कैमरा का मॉनिटर को भी ले गए हैं चोर इतने चलाक है कि अपना कोई भी सुराग नहीं छोड़ रहे हैं जिससे पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पा रही है डोंडी लोहारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में आए दिन राशन दुकानो में चोरी की घटना बढ़ने से आम जनता व राशन दुकान संचालक पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि पूर्व की चोरी और अभी की चोरी की घटना की जांच चल रही है संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है पूर्व में दल्ली राजहरा वा राजनादगांव का गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था इस मामले में भी जल्द ही चोरों को पुुुलिस पकड़ेगी व पुलिस की गाड़ी गांव में जाकर सर्चिंग कर रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904