google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

11 किसानों के खेत मे की चोरी किसानों ने पुलिस में दर्ज कराया मामला अर्जुन्दा थाना का मामला

Cg24 आजतक

बालोद-बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना के ग्राम गब्दी में 24 दिसबर की रात को 11किसानों के खेत मे लगे सोलर पंप केबल व वायर की लगभग 39 हजार रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट किसान हेमनाथ साहू ने 9 जनवरी को अर्जुन्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के द्वारा अपराध धारा 379 भादवि का अपराध धटित पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।पुलिस के अनुसार गब्दी निवासी हेमनाथ साहू के द्वारा सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत खेतो में स्थापित सोलर पंप के केबल चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई हैं। हेमनाथ साहू अपने खेत मे एक वर्ष पूर्व सौर सुजला योजना के अंतर्गत सिंचाई कार्य हेतु सोलर पंप लगाया गया था जो कि 05 एच.पी. का मोटर लगा हुआ था जिसके जरिये सिचाई कार्य कर रहे थे। 24 दिसबर 2020 की शाम 07 बजे खेत एंव सोलर पंप के केबल को देखकर आया था ।उसके दूसरे दिन 25 दिसबर की सुबह 07 बजे गया था तो खेत में लगे सोलर पंप के केबल एंव वायर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आस पास पता किया पता नही चला गांव आने पर पता चला कि (1) उमाशंकर यादव ग्राम ओराड़सकरी, (2) डोमन सिंह साहू ग्राम मटेवा, (3) चेतन बाई ग्राम मटेवा, (4) सातो बाई ग्राम गब्दी, (5) माधोराम ग्राम गब्दी, (6) डे कुमार गब्दी, (7) अमर सिंह ग्राम गब्दी, (8) हीरू राम ग्राम गब्दी, (9) अशोक कुमार ग्राम गब्दी, (10) ईतवारी राम देवांगन ग्राम गब्दी, (11) निशीकांत ग्राम गब्दी, इन लोगो का भी सोलर पंप के केबल एंव वायर उसी रात को चोरी हुआ है मेरा एंव अन्य ग्रामिणो का करीबन 39 हजार रूपये का केबल वायर चोरी हुआ है।जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *