google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

युवा दिवस पर युवाओं का सम्मान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया

Cg24 आजतक

आज युवाओं के प्रेरणस्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती व युवा दिवस के उपलक्ष्य पर बालोद शहर में युवा मोर्चा द्वारा जिले के तीन होनहार युवाओं का सम्मान किया गया साथ ही साथ परिवार का भी सम्मान साल श्रीफल से किया गया

जिन तीन लोगों ने जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया ऐसे सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है
जिन तीन युवाओं का सम्मान हुआ उसमें बालोद के प्रतिष्ठित टावरी परिवार का युवा सायुज्य जिन्होंने 12 वीं में वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में टॉप किया आप गोविंद इंडेन के संचालक संजोग व पल्लवी टावरी का सुपुत्र है
दूसरे बालोद के वार्ड 16 में निवासरत उप जेल में प्रहरी के पद में पोस्ट धनेश साहू की सुपुत्री स्वाति साहू का किया गया जिनका चयन अखिल भारतीय अनुसंधान केंद्र में जूनियर वैज्ञानिकों में उनका चयन हुआ है।

तीसरा सम्मान बालोद जिला के कोबा (मलिघोरी) में रहती है पिता पेशे से कृषक भगत साहू है उनकी बेटी दीप्ति साहू इंटरनेशनल लेवल में एथलेटिक्स खेलकर आई है और अभी बच्चों के ट्रेनर के रूप में काम कर रही
इनका सम्मान युवा मोर्चा के साथ साथ आज सांसद मोहन मंडावी ने भी किया

इन तीनों के सम्मान के पीछे युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं के मनोबल को बढ़ाना,स्वामी विवेकनन्द जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करना व पूरे देश में बालोद जिले का नाम आगे बढ़ाना और देश के लिए एक आइडल बनन्ना इस सम्मान के अवसर पर परिवार जनों के चहरे पर खुशी देखते बन रही थी

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव जी,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित चोपड़ा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी,युवा नेता समीर खान,मनीष माधवानी,राहुल सोनी,राहुल साहू, एवन साहू उपस्थित रहे।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *