ग्रामीण मजदूरों की रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्रारंभ करने की मांग करने से आज जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ ने दी जानकारी
बालोद cg24 आजतक
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुसावड़ में कुल 263 पंजीकृत परिवार हैं, जिसमें से 256 परिवारों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से 37 परिवारों ने 100 दिवस का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 36 कार्यों में राशि 59.15 लाख रूपए की लागत से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। मांग प्राप्त होने के उपरांत आवश्यकता अनुसार कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। वर्तमान में मांग के आधार पर मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत सिंचाई विभाग के कार्य ‘‘पुसावड़ व्यपवर्तन का नहर मरम्मत स्लूज गेट एवं लाईनिंग कार्य‘‘ प्रगति पर है जिसमें 69 मजदूर कार्यरत हैं और कार्य की मांग आने पर उपलब्ध कार्यों को शुरू कराकर मजदूरों को नियोजित की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904