google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

काव्य संग्रह विमोचन पर संत रामबालक दास,मोहन मंडावी व कुँवरसिंह निषाद पहुंचे ग्राम कोड़ेवा

Cg24 आजतक

गुंडरदेही cg24 आजतक :-साहित्य से समाज जागृत होता है,जिससे लोक कल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अंधकार से हम प्रकाश की ओर प्रवेश करते है,कम शब्दों मे बडी बड़ी बातें कविता के माध्यम से कही जाती है। यहाँ उदगार जन कवि गजपतिराम साहू के काव्य संग्रह विमोचन के अवसर पर पाटेशवर धाम के संत श्रीराम बालक दास, महात्यागी ने कहा। ज्ञात हो की कवि गजपति राम साहू के 5 काव्यसंग्रह का विमोचन उनके गृह ग्राम मै हुआ,जिसमे कांकेर लोक सभा के सांसद मोहन मंडावी, विधायक एवं संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू ,जिला पंचायत सदस्य नितेश मोंटी यादव,पूर्व जिला सदस्य सुशीला साहू,जनपद सदस्य मोहित साहू एवम ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवंम ग्राम के प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए उक्त आयोजन ग्राम पंचायत कोड़ेवा एवं सरस साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान मै हुआ,ग्राम पंचायत के द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया एवं माग पत्र भी सौंपा गया,समिति के द्वारा,वीरेंद तिवारी डोगरगांव को सरस साहित्य सम्मान एवम गजपति राम साहू को,रामसेवक कौमार्य सम्मान प्रदान किया गया,मंच पर अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया,समिति के अध्यक्ष द्रोण सार्वा संरक्षक़ सीता राम श्याम,केशव राम साहू,कृष्ण कुमार दीप, विश्राम सिंह चंद्राकर,रमेश यादव,जयकांत पटेल,दीनेश्वर चन्द्राकर,प्यारे लाल देशमुख,दिगेंद्र साहू,पूषन साहू,डॉ गंधर्व, जयकांत पटेल,संध्या राजपूत, टोमीन साहू,संमिलित हुए।। कार्यक्रम का सफल संचालन ,कवि केशव राम साहू के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *