google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन, जिलों को वितरण शुरू,दुर्ग संभाग को कल ही हो गया वितरण

रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज पहुंच गई है। राज्य वैक्सीन भंडार से जिलों को टीकों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके प्रदेश को मिले हैं। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों को इनका वितरण आज ही शुरू कर दिया गया है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में 14 जनवरी को ये टीके भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये टीके लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *