google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस जवानों को छुट्टी नही मिल पाने की परिवारजनों के बातों को पुलिस कप्तान तक पहुंचाया

Cg24 आजतक

Cg24 आजतक आजतक संवाददाता बोधन भट्ट :-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार जिले के प्रत्येक थानो में पुलिस वालों को सप्ताह में 1 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की गई थी जिस पर जवानों के परिजनों का कहना है। कि कई बार इसका लाभ नही मिल पा रहा है। बालोद जिले के थानो में पदस्थ कई पुलिस जवानों को नहीं मिल पा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को छुट्टी नहीं मिल पाने से कई पुलिसवाले डिप्रेशन व मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। पुलिस वालो के परिवार से हमारे संवाददाता ने जब संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कई महीनों से वे घर नहीं आए हैं कई पुलिसकर्मियों ने बताया कि लॉकडाउन के पहले से कई पुलिसकर्मियों को अब तक छुट्टी नही मिल पाया है। ड्यूटी का भी कोई समय सीमा नहीं है। जब चाहे तब निर्देश का पालन करने कार्य पर जाना ही पड़ता है। ना खाने का सही समय मिल पाता और ना ही सोने का समय है।

इस मामले पर जितेंद्र सिंह मीणा पुलिस अधीक्षक बालोद ने कहा कि कोरोना काल व लाकडाउन के चलते छुट्टी नहीं मिल पा रही थी अभी वर्तमान मे ऐच्छिक अवकाश बारी-बारी से सभी पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *