google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हर नागरिक करें सहयोग राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र का होगा निर्माण :- रामबालक दास महात्यागी

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में निकली राम लला की शोभायात्रा
राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण अभियान के बैनर तले आज गुंडरदेही नगर में सर्व हिंदू संगठन के द्वारा शोभायात्रा बड़े मंदिर राम जानकी मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर राम नाम के भजन करते हुए बाजा मंजीरा बजाते हुए शोभायात्रा की शुरुआत की है।

हटरी बाजार से होते हुए जय श्रीराम के नारे की गूंज से पूरा नगर राम मय सा हो गया उसके बाद हिंदू युवा मंच एवं हिंदू समाज के साथ शोभा यात्रा में साथ साथ चलें उसके बाद सहाड़ा चौक होते हुए शीतला मंदिर से बस स्टैंड एवं सदर रोड होते हुए धमतरी चौक गुंडरदेही में आयोजित सभा में राम भक्तों की उपस्थिति रही श्री रामबालक दास जी का आगमन हुआ सभा में मंच पर विराजमान हुए मंच का संचालन केशव साहू ने किया एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा हिंदू संगठन सहयोगी अपना-अपना समर्पण कर राम मंदिर में अपना सहभागिता दे राजेंद्र राय पूर्व विधायक ने कहा सभी को अपने घर के बच्चों के नाम से समर्पण राशि देने की अपील की मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करने की बात कही

राम भक्तों को किया संबोधन संत राम भक्त राम बालक दास जी ने कहा राष्ट्र निर्माण में अपना समर्थन घर घर के हर व्यक्ति को करना चाहिए अभी तो राम भक्तों को हर गांव जाकर जगाना है जो आज गुण्डरदेही नगर में एकत्रित हुए समस्त हिंदू गौरव ऐश्वर्य को अलौकिक करने वाले आप सभी के प्रेरणा स्रोत हनुमत प्रसाद जी को प्रणाम करते हुए धर्म नगरी गुंडरदेही को जय श्रीराम से गुंजित किया जो हमारे लिए गर्व की बात है।

श्री राम हमारे भांचा है जिस प्रकार जिनका कोई संतान नहीं होता वह अपनी संपत्ति को भाचा को समर्पित कर देते हैं उसी प्रकार से भगवान राम के ननिहाल होने के नाते छत्तीसगढ़ वासियों के भांचा है इसलिए भी हमारा प्रमुख दायित्व बनता है कि उसके धाम के अधिक संख्या में हमारा निधि समर्पण मिले यही आशा के साथ राम बालक दास जी ने अपना उद्बोधन समाप्त किया अतः जय श्रीराम के नारे के साथ सभी का आभार किया अतः आभार गोविंद सिंह ने किया

भूपेन्द्र पाण्डे ने बिंदु की कल्पना किये बिना सिन्दू की कल्पना अज्ञानता है एक एक बूंद इकठा हो के एक दिन बहुत भारी समुद्र बन जाता है जैसे गिलहरी ने अपने सरीर को जल में भिगो के रेत में लौट पोट करके राम सेतु के निर्माण में सहयोग प्रदान करते थे वैसे हम सब को सहयोग प्रदान करना है । इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय लेख राम साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, महामंत्री प्रमोद जैन मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी , मोहन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष , रानू हेमंत सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर यादव संतोष नेताम पार्षद महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंह मंडावी , धर्मेंद्र साहू हेमंत सोनकर पूर्व पार्षद ,राजू अग्रवाल, अश्वनी यादव कोमल सोनकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , जीवन सोनकर केसव साहू चेतन सोनकर कुलदीप साहू , मालती जोशी भूपेंद्र पाण्डे हेमंत साहू अर्जुनी ,भरत साहू , जीतू गुप्ता, श्रीकांत वर्मा , सौरभ चोपड़ा कार्यक्रम संयोजक मयंक अग्रवाल देवा शकर कार्यक्रम संयोजक शेखर यादव सूरज यादव आकाश महोबिया तेजप्रताप साहू , राजा सोनकर, डीके चंद्रकार,तोमन साहू के साथ उनके के साथ रामधुनी मण्डली खुटेरी एवम दौलत सोनकर साथ में उनका सहयोग रहा।

राम मंदिर ट्रस्ट के संयोजक एवंट्रस्ट की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने 5100 की राशि राम मंदिर निर्माण में नगद सहयोग किया वही गुप्ता कांप्लेक्स में शिव मंदिर 2100 सौ रुपया रौनक गुप्ता एवं दक्ष गुप्ता की ओर से नगद राशि सहयोग किया वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अग्रवाल ने मंच पर 21000 हजार की रुपया मंदिर निर्माण में सहयोग राशि की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *