Cg24 आजतक

आज सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मुझे (संतोष देवांगन) पुलिस ने घर मे ही गिरफ्तार कर रखा ताकि ठेमा बुजुर्ग के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में न जा सके क्योकि क्योकि मुझे BSP के जमीन पर भाजपा नेताओं के भाजपा कार्यालय के नाम से अवैध कब्जा जो किया जा रहा है इस मामले में BSP प्रबन्धक की चुप्पी व डेम साईड बस्ती में बसे लोगो को बार बार घर तोड़ने का नोटिस दिया जा रहा है व अनेको लोगो का घर बिना नोटिस दिए ही JCB के द्वारा बल पूर्वक BSP प्रबन्धक ने तोड़ा दिया है इसी को लेकर BSP प्रबधक के खिलाफ पत्र जो देना था मुख्यमंत्री को
लेकिन मुझे आज दिनभर पुलिस ने घर के सामने ही ग्रिफ्तार कर रखा ये कैसी लोक तंत्र है क्या भूपेश बघेल मेरे मुख्य मंत्री नही है? मेरा अधिकार नही है मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दल्ली राजहरा में नगर के बारे में अवगत कराने का व नगर के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाने की मांग करना क्या गलत है ?
कुछ भी हो मुझे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोकने व दिनभर घर मे ही गिरफ्तार कर रखा गया ये लोक तंत्र पर प्रहार है
मुझे पूरा यकीन था कि हमारे द्वारा बनाये गए मांग पत्र को जैसे ही मुख्यमंत्री अवलोकन करते हमारे जायज मांगो को तत्काल पुर कर दिए होते लेकिन क्या करे BSP प्रबन्धक नही चाहता कि नगर हित के विषय मे मुख्यमंत्री तक कोई बात जाए इसी लिए पुलिस भेजकर मुझे आज दिन भर घर मे रोके रखा
अब हमें हमारा मांग को मुख्यमंत्री तक ले जाने हेतु रायपुर जाना पड़ेगा चाहे गाड़ी में जाये या पैदल चलते हुए लेकिन दल्ली राजहरा नगर से रायपुर तक हमे सफर करना ही पड़ेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904