
बहुउद्देशीय दिव्यांग कल्याण समिति, दल्ली राजहरा के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के अध्यक्ष के रूप में शानदार एक वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में दिनांक 19.01.2021 मंगलवार को उनसे सौजन्य मुलाकात कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट किया तथा उनको इसी तरह जनहित व नगर के सौंदर्यीकरण के कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उनसे दिव्यांगों की समस्याओं के बारे में चर्चा भी की जिसका उन्होंने शीघ्र निराकरण करने का वादा किया।
स्वागत करने वालों में सर्व बबलू चक्रवर्ती, मेघनाथ साहू, गजानंद साह, खिलेंद्र साहू, सुधीर ढारगांवे, मोहन चिराम और किशोर कुमार जैन शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904