google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास सम्पन्न


बालोद, 24 जनवरी 2021


राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट के समीप न्यू पुलिस लाईन, सिवनी, बालोद में गरिमापूर्वक मनाने आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। कलेक्टर जनमेजय महोबे की उपस्थिति व मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.वाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, सुब्रत प्रधान, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *