google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित


बालोद, 24 जनवरी 2021


छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने वहाॅ उपस्थित बालिकाओं को बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रतिभावान तीस छात्राओं को सम्मानित भी किया।
अध्यक्ष डाॅ. नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका होना गर्व की बात है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होने बालिकाओं को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएॅ अपनी प्रतिभा को पहचाने। आज हर क्षेत्र में महिलाएॅ आगे आ चुकी हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं बालिकाएं आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *