cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसही में आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्राम पंचायत परसाही ( टी ) में नवीन मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए संकल्प पत्र को पढ़ कर सुनाया गया एवं उनसे संकल्पित कराया गया कि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे साथ ही एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे । इस अवसर पर सचिव ग्राम पंचायत परसाही दुर्गेश कुमार सोनी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शिक्षक गण ग्राम पंचायत भृत्य रामजी देवांगन एवं अन्य ग्रामीण जन ग्राम पंचायत के सभा कक्ष में उपस्थित हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904