
बालोद / छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ जिला बालोद का प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में अंबिकापुर स्थित स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के निवास में भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को 9 सूत्री मांग पत्र दिया। जिसमें मितानिन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक तथा मितानिन की प्रोत्साहन राशि दोगुना करने, मितानिन कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मे सलग्न करने, मोबाइल लोकेशन ऐप की अनिवार्यता समाप्त करने, 8 माह की कोरोना कार्य की राशि देने तथा अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि पारे में काम करने वाली मितानिन का कार्य बेहतर है। उन्हें तथा कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुविधाएं तथा प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए। कोरौना काल में भी मितानिन एवं उनकी टीम ने बहुत अच्छा कार्य किया है। शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मांग पत्र पर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला से नेन साहू, शोभा शर्मा, अनीता रामटेके, मीना देवदास, माधुरी साहू, दीपक अटल, किरण चंद्राकर, रेशमा खान, निर्मला तिवारी, ज्ञानेश्वरी, ओमलता साहू, सरिता निषाद उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904