google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंचायत आपरेटर कर्मचारी संघ जिला बालोद द्वारा सुरक्षित मद कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान करने बाबत सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौपा

बालोद cg24 आजतक

आज ग्राम पंचायत आपरेटर कर्मचारी संघ जिला बालोद के द्वारा सांसद मोहन मंडावी को जिले से पहुँचे ग्राम पंचायत आपरेटरों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, सचिव विमल कुमार एवं बड़ी संख्या में कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।
अध्यक्ष ताराचंद साहू द्वारा सांसद को बताया कि वर्तमान समय हर पंचायत में आपरेटरों के द्वारा राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को आनलाईन व ऑफलाइन तरीके से बेहतर तरीके से आपरेटरों द्वारा निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण किया जा रहा है।।
लेकिन ग्राम पंचायत आपरेटरों के लिए उनका पद स्थाई नहीं है एवं कोई सुरक्षित मद नहीं होने के कारण समय पर उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
आपरेटर संघ ने 10 बिंदुओ पर अपना कार्य एवं समस्याओं का विवरण ज्ञापन द्वारा सांसद को सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *