किसानों, ग्रामीणों तथा आम जनता का सबसे बड़ा
संरक्षक हमारा संविधान
कमजोर तबकों को न्याय दिलाने करेंगे हर चुनौती का सामना
किसानों-कर्मवीरों-वन आश्रितों-स्थानीय कलाओं के लिए
खोला सरकारी खजाना
कोरोना वैक्सीन की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को किया नमन: प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान सफल बनाने मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को किया संबोधित
‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ की पूरे देश में चर्चा
राम वनगमन पर्यटन परिपथ से होगा स्थानीय विकास और
आजीविका के नए साधनों का निर्माण
प्रदेश की 97 प्रतिशत आबादी को पोषण सुरक्षा: 99 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
दो वर्षों में औसतन 2 हजार बसाहटों में प्रतिवर्ष पहुंचाई बिजली
सर्वाधिक धान खरीदी का बना कीर्तिमान
दूरसंचार टॉवर व हवाई सेवाओं से बस्तर में
एक नया युग की शुरूआत
नगरनार इस्पात संयंत्र खरीदने छत्तीसगढ़ सरकार तैयार
झीरम गांव में आजादी के 73 साल बाद पहुंची बिजली
रायपुर cg24 आजतक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखण्डता के साथ प्रदेश में संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। समाज के किसी भी वर्ग पर यदि कहीं से कोई भी संकट आता है तो हमारी सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी मिलेगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904