google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सीआरपीएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग एक जवान की मौत वही 2 घायल हुए ,मृतक जवान बालोद जिला का

खबरो की माने तो गोली चलाने वाला जवान मानसिक रोगी चल रहा था इलाज

Cg24 आजतक

केशलूर इलाके के सेड़वा सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.घटना में एक जवान की मौत हो गई है जबकि फायरिंग करने वाला जवान और एक अन्य साथी घायल हैं.जानकारी के अनुसार सुबह जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तहश में आकर गिरीश कुमार निवासी सुकमा ने प्रमोद और संतोष पर गोलीबारी कर दी.अपने राइफल में मौजूद 30 की 30 गोलियां पहले तो मृतक प्रमोद कुमार सोरी पर उतारा और फिर संतोष को 5 गोलियां दाग दी.गोलीबारी में मौके पर ही प्रमोद सोरी की मौत  गई.जबकि संतोष वाचम निवासी नारायणपुर बुरी तरह से घायल है.जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले गिरीश कुमार ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद पर भी गोली चलाई है जिससे वह भी घायल हो गया है.दोनों घायलों को रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है घटना की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी की है.उन्होंने बताया की गोली चलाने वाला जवान मानसिक रोगी है और उसका इलाज कैम्प पर ही चल रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *