Cg24 आजतक
रायपुर :- 1 फरवरी 2021 केंद्रीय बजट को चंद कार्पोरेट्स को फायदा पहुंचाने वाला बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र(कोको) पाढ़ी ने कहा, केंद्रीय बजट को देख यह समझ नहीं आता कि “मोदी जी सरकार चला रहे हैं या ओएलएक्स? जो मन आय बेच दिया”
“एलआईसी जीआईसी और कॉनकॉर जैसी मुनाफ़े वाली कंपनियों को बेचे जाने का फ़ैसला राष्ट्रीय हित के ख़िलाफ़ है।” आत्मनिर्भर भारत के नाम पर मोदी सरकार पूरे देश को बेचने पर तुली है,जो केवल और केवल मोदी के चंद कार्पोरेट्स मित्रों को देश की संपदा बँटवारे में देने के उद्देश्य से की जा रही है।
कोको पाढ़ी ने कहा, मोदी सरकार पूरी तरह से अपने कार्पोरेट्स मित्रों की गुलाम बन गई है जो देश नहीं बिकने दूंगा के झूठे स्वांग रचा कर पूरे देश को ही बेचने में जुट गई है।
पाढ़ी ने आगे कहा कि देश की जीडीपी लगातार गिर रही है साथ ही कोरोना की वजह से लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं और मोदी सरकार की नीतियों की वजह से बेरोजगारों की तादाद लगातार बढ़ रही है, हर साल दो करोड़ रोजगार का वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार का इस ओर भी कोई ध्यान न देना युवाओं के साथ एक बड़ा छलावा है इसके साथ ही कृषि और पेट्रोल डीजल पर बढ़ाया गया सेस इस बढ़ती महंगाई की मार झेल रही आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना जैसा है, वहीं पूरे बजट में महिला उत्थान व सुरक्षा के साथ ही शिक्षा को लेकर कुछ जिक्र न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल कर
प्रवक्ता,
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904