
Cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद जिले में दो साल से पीएम उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना ठप हैं।राज्य सरकार ने उज्ज्वला योजना का अनुदान बंद कर दिया है ।देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बीपीएल परिवारों के लिए पीएम उज्ज्वला योजना की शुरुवात हुई थी।जिसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।जिले में उज्ज्वला योजना के तहत 76 हजार 806 गैस कनेक्शन हितग्राहियों को दिया गया था ।
काग्रेस की सरकार बनते ही अनुदान के लिए खिंच लिए हाथ
तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राहियों को गैस चूल्हे व पहली रिफलीग के लिए 1400 रुपये का अनुदान दिया जाता था।किंतु छतीसगढ़ में काग्रेस की सरकार बनते ही उन्होंने अनुदान से हाथ खींच लिया ।जिससे योजना के आगामी संचालन पर ग्रहण लग चुका हैं।दरअसल जिन हितग्राहियों को योजना अंतर्गत 200 रुपये में गैस कनेक्शन एवं निःशुल्क बर्नर स्टोव व प्रथम सिलेंडर प्रदान किया जाता था।
हितग्राही प्रथम सिलेंडर उपयोग करने उपरांत दोबारा भराने नही दिखाई दिलचस्पी
इसके बाद रिफलीग कराने पर हितग्राहियों को सामान्य हितग्राहियों की तरह शुल्क लगता हैं।यही वहज हैं कि अधिकांश हितग्राही प्रथम सिलेंडर उपयोग करने के उपरांत दोबारा उसे भराने में दिलचस्पी नही लिए।जिसके चलते या तो उस कनेक्शन का कोई उपयोग करने लगा है अथवा बंद पड़ा हैं ।जिससे गैस कनेक्शन या तो उनके धर की शोभा की वस्तु बनी हुई हैं या किसी अन्य को उन्होंने बेच दिया हैं।चुकी भाजपा सरकार ने यह प्रचारित किया था कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन बाटे जाने के बाद से अवैध लकड़ी कटाई बंद हो गई ।महिलाओं को रसोई में खाना बनाने में होने वाली असुविधा से निजात मिल गई हैं ।खासकर धुंआ निकलने से उनकी सेहत खराब होने का जो खतरा रहता था वह अब नही होगा साथ ही समय की बचत होने लगी हैं।जबकि सच्चाई उसके विपरीत हैं इस योजना की आड़ में सबधित विभाग के अधिकारियों व एजेंसी वालो ने लक्ष्य पूर्ति के नाम पर मनमानी की ।जिससे शासन को चुना लगा।
उज्ज्वला योजना के तहत नगरीय निकायों में 2018 कनेक्शन
खाद्य विभाग से जानकारी के अनुसार जिले के नगरीय निकायों में उज्ज्वला योजना के कुल 2018 कनेक्शन हैं जिसमेबालोदनगरपालिकाक्षेत्र,में204,दल्लीराजहरानगरलकाक्षेत्रमें618,अर्जुन्दामें108,चिखलाकसामें302,डोंडीमें515,डोंडीलोहारा में 115,गुंडरदेही में 98,गुरुर में 58 गैस कनेक्शन हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में कुल 14098 कनेक्शन हैं।बालोद ब्लाक में 1479,डोंडी ब्लाक में 2434,डोंडीलोहारा ब्लाक में 4787,गुंडरदेही ब्लाक में 3117,गुरुर ब्लाक में 2281कनेक्शन हैं।वही तहसीलवार लाभांवितो की कुल सख्या 60 हजार 690 हैं, गुंडरदेही में 12970,गुरुर में 9096,डोंडी में 13873,डोंडीलोहारा में 16161,बालोद में 8590 हैं।इनमें निर्माण श्रमिक अंत्योदय कार्डधारी एवं अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के है।
इस पूरे मामले को लेकर जिला खाद्य अधिकारी एच एल बंजारे का कहना है नई सरकार आने के बाद नया उज्ज्वला गैस कनेक्शन का आबंटन बंद कर दिया गया हैं। जिसके बाद यह योजना को बंद कर दी गई हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904