google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या का फरार आरोपी 07 दिवस के अंदर गिरफ्तार

  • अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
  • हत्या का फरार आरोपी 07 दिवस के भीतर गिरफ्तार
  • चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) पुलिस की सफलता
    मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.01.2021 को सूचक रंजन कुमार मुदुली पिता स्व. रविन्द्र मुदुली उम्र 31वर्ष साकीन तोरा थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ उड़ीसा हाल बेलस्टार कंपनी माइक्रो फाइनेंस शाखा सरायपाली द्वारा गुम इंसान दर्ज करवाया कि उसका ऑफिस का कर्मचारी शमशेर अली पिता सैयद अली उम्र 32 वर्ष साकिन बसना थाना बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ उक्त दिनांक से लापता हो गया था तथा मोबाइल से संपर्क नहीं हो पा रहा था इसलिए चौकी बलौदा थाना सरायपाली में गुम इंसान क्रमांक 04/ 2021 कायम कर जांच पर लिया गया कि जांच के दौरान शमसीर अली पिता सैयद अली का पता तलाश किया गया जो ग्राम कसडोल नर्सरी प्लांट जंगल के पास नाली में मृत अवस्था में पाया गया जिस पर मर्ग क्रमांक 12 /2021 धारा-174जा.फौ. कायम कर जांच पर लिया गया जांच के दौरान पाया गया कि गजाधर साहू पिता प्रहलाद साहू द्वारा पैसा वसूली की बात के कारण मृतक शमशेर अली को धारदार हथियार से एवं पत्थर से वार कर हत्या कर दिया है वह फरार हो गया है जिस पर धारा 302 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर एवं एस0 डी0 ओ0 पी0 विकास पाटले के मार्गदर्शन पर पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था जिसे मुखबिर की निशानदेही पर घटना से सात दिवस के भीतर सीमावर्ती क्षेत्र पाईकमाल उड़ीसा में दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध घटित करना जुर्म करना स्वीकार करने से हिरासत में लेकर मुताबिक गिरफ्तारी पत्र के गिरफ्तार किया जा कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में बलौदा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार प्र0 आ0 -बिरेन्द्र सेठ ,आरक्षक– आलोक कुमार, सुभाष यादव, संदीप प्रधान , का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *