भारतीय स्टैंड बैंक शाखा बालोद के गार्ड और चपरासी के काले कारनामों की एक और शिकायत
सी जी 24 आज तक बोधन भट्ट बालोद
भारतीय स्टैंड बैंक शाखा बालोद के गार्ड और चपरासी के काले कारनामों की एक और शिकायत बालोद : जिला में मुख्यालय में स्थित भारतीय स्टैंड बैंक शाखा बालोद के सिकरेटी गार्ड ओंकार गिरी और कस्मुदिन जरदार उर्फ गोरे बाबू की काले कारनामों की लंबी फैरिस्ट है जिसे सी जी 24 आजतक के संवादाता ने किसान को न्याय दिलाने के लिए के खबर प्रकाशित करने के बाद से फर्जी लोन देने के नाम पर इनकी ढगी के शिकार लोगों की पुलिस प्रशासन के पास शिकायत करने की होड़ मची हुई है । अबतक जिला के तीन लोगों ने फर्जी लोन दिलाने के नाम पर ढगी कर उन्हें लुटने की शिकायत बालोद पुलिस के समक्ष की है ।वंही मामले में भारतीय स्टैंड बैंक शाखा बालोद के प्रबंधक लोगों के शिकायत पर उल्टा मिडिया कर्मियों को फर्जी और गलत खबर छाप रहे हो यह कहते हुए बैंक के प्रबंधक ने मिडिया कर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए , जबकि उन्हें भारतीय स्टैंड बैंक के प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बैंक कर्मचारियों से जुड़े हुए मामले में भारतीय स्टैंड बैंक की पक्ष मजबूती के साथ रखना था ताकी भारतीय स्टैंड बैंक के छ्वी को किसी भी प्रकार के नुकसानी से बचाया जा सके । गौरतलब हो कि फर्जी लोन के मास्टर माइंड भारतीय स्टैंड बैंक शाखा बालोद में वर्तमान समय में पदस्थ हैं जिनके ऊपर ढगी के 2 मामले की शिकायत पहले से बालोद पुलिस के समक्ष दर्ज है । जिला के फर्जी लोन के शिकार लोगों को अभी तक जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार से राहत नहीं दि गई है ,वहीं सुरेन्द्र कुमार साहू पिता खोरबाहरा राम साहू ग्राम संबलपुर डौंडीलोहारा जिला बालोद ने एक और शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में जिसमें पहले शिकायतों की तरह ही उनसे लोन दिलाने के नाम पर ढगी एवं उनकी मां के नाम को उनकी जानकारी के बैगर फर्जी गवाही के तौर पर आधार कार्ड का दुरोपयोग करने का आरोप लगाया है । मामले की गंभीरता और भारतीय स्टैंड बैंक की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए बालोद पुलिस जल्द ही फर्जी लोन दिलाने वाले लोगों को उनकी सही जगह पहुंचाने के प्रयास में जुटी हुई है ।वंही शाखा प्रबंधक मामले में मजबूती के साथ बैंक का पक्ष रखने के बजाय उल्टा मिडीयाकर्मीयो को कोसने में समय नष्ट कर रहे है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904