
Cg24 आजतक
बालोद, 06 फरवरी 2021
जिले में कोेविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण की शुरूआत आज जिला अस्पताल बालोद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में हुई। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के. सोनी ने बताया कि कोरोना काल में फ्रंटलाइन में रहकर कार्य करने वाले राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय एवं पंचायत के फ्रंटलाइन वर्कर को कोविड-19 टीकाकरण के तहत् कोविशील्ड टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के पहले दिन राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ। बालोद एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा, नायब तहसीलदार सुश्री चाॅंदनी देवागंन आदि को टीका लगाया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904