google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में संचालित गौठानों में आजीविका संवर्धन हेतु लघु, कुटीर उद्योगों की स्थापना भी किया जाए – कलेक्टर

Cg24 आजतक


बालोद, 06 फरवरी 2021
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में संचालित गौठानों में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन हेतु लघु, कुटीर उद्योगों की स्थापना किया जाए। गौठानों में साबुन, फिनायल, अगरबत्ती, टोमैटो कैचअप, आर्गेनिक राईस, फूड प्रोसेसिंग, फाइल पैड, दोना पत्तल, मसाला उद्योग आदि स्थापित किया जाए। श्री महोबे आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कृषि, उद्यान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व नगरीय निकाय आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर इस अवसर पर मौजूद थे।
कलेक्टर ने बताया कि इन उत्पादों को बाजार मुहैया कराए जाने के दृष्टिकोण से मार्केटिंग समिति का भी गठन किया गया है। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गाॅव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी) की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि इस योजना में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक खरीदे गए गोबर और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता की जानकारी किसानों को दें। उन्हांेने निर्माणाधीन वर्मी टंाकों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंचुआ की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मछलीपालन और मुर्गीपालन हेतु स्वसहायता समूहों के सदस्यों के प्रशिक्षण की जानकारी ली। बैठक में उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेे, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *