google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने की बड़ी कार्यवाही भू- माफियाओं को भेजा नोटिस लगातार कार्यवाही से मचा भू-माफियाओं में हड़कंप

गुंडरदेही cg24 आजतक

पूरा मामला पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू के द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर तहसीलदार अश्वन कुमार पुसम ने मौका का निरीक्षण किया ,मौका निरीक्षण के पश्चात गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने शाम तक भूमाफिया को टुकड़े में प्लाट काटने का कारण बताओ नोटिस जारी किया ।

एसडीएम की नोटिस में भू माफियाओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत होगी कार्यवाही।

जमीन टुकड़े में काटने वाले भूमाफिया का नाम कृष्ण कुमार टंडन पिता इतवारी राम टंडन निवासी गुंडरदेही अवैध रूप से हो रहे प्लाटिंग एवं भूमि स्नानतरण पर रोक लगाने अनुभाग अधिकारी के पत्र क्रमांक 769 द्वारा अवैध रूप से हो रहे अवैध प्लाटिंग एवं भूमि स्थान पर रोक लगाने के संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से कृषि भूमि को रहवासी प्लाट की प्लॉटिंग कर विक्रय किए जा रहे थे कुछ व्यक्तियों के द्वारा गरीब किसानों की भूमि का कम दाम पर खरीद कर अधिक दर पर विक्रय किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही अनुभाग अधिकारी ने किया है ।

भू माफिया को अवगत कराते हुए एक ही खसरा नंबर पर टुकड़ों में प्लाटिंग किए जाने के संबंध में पटवारी हल्का नंबर से प्राप्त आवेदन के अनुसार उनके द्वारा पटवारी हल्का नंबर 34 , तहसील गुंडरदेही स्थित भूमि खसरा नंबर 328 कुल रकबा 0, 52 हेक्टेयर को 3 टुकड़ों में 0,0642 हेक्टेयर विक्रय किया गया है तथा मौके पर चुना का प्लाट मार्किंग किया गया है उक्त भू माफिया ग्राम तथा नगर निवेश अधिनियम 1973 प्रधानों का उल्लंघन किया गया है।

एक ही खसरा नंबर की भूमि को अनेकों टुकड़ों में विक्रय किए जाने के संबंध में अनुमति संबंधी कोई भी दस्तावेज जैसे कॉलोनाइजर एक्ट के इनके पास नहीं होने के कारण दिनांक 11,2, 2021 को न्यायालय में न्यायालयीन समय में समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने अथवा उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के विपरीत कार्य किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध प्लाटिंग के संबंध में वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव ने तहसीलदार के निरीक्षण के समय पहुंचा और कहा कि अवैध प्लाटिंग पूरी तरह बंद होना चाहिए अवैध प्लाटिंग होने से नगर पंचायत को राजस्व नहीं मिलता ऐसे लोगों के कारण नगर की विकास रूक रहा है मकान बनाने के बाद अवैध प्लाटिंग में निवास करने वाले लोग नाली बिजली सड़क की मांग करते हैं जबकि यह अवैध कॉलोनी मैं किसी तरह से शासन का नाली बिजली सड़क जैसे सुविधा का लाभ नहीं ले सकते अवैध प्लाटिंग हो बंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *