गुंडरदेही cg24 आजतक
सरेखा में नाबालिग के संदिग्ध मौत के मामले में डॉक्टर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट निकला, तो मृतक के परिवार एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में आज एसपी कलेक्टर को दोबारा जांच के लिए ज्ञापन दिया गय।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सरेखा के ग्रामीणों का मांग है कि 3 फरवरी रात्रि लगभग 10:30 बजे सरेखा भाटा गांव मार्ग पर मृतक गोवर्धन पिता द्रोणाचार्य ग्राम सरेखा का निवासी जो गांव के ही लकड़ी ठेकेदार पोषण सोनकर पिता रामलाल सोनकर एवं उनके कर्मचारी के रूप नारायण बलि वर्ल्ड मंगल कवर ,ओमप्रकाश वर्ल्ड मोती कवर, उपेंद्र कुमार वर्ल्ड स्वर्गीय भगत राम तेली, एवं अक्षय कुमार उर्फ योगेंद्र कुमार वर्ल्ड महेश राम कुंवर ,सभी ग्राम सरेखा का निवासी है
ग्रामीण एवं उनके पिता के द्वारा इन सभी लोगों पर मर्डर एवं जान से मार देने की आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा सड़क के बीचो बीच मारकर लिटा दिया था साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बीच सड़क में लाश को डाल दिया गया रात्रि को चलने वाली कोई हाईवा अन्य कोई वाहन उसे कुचल कर साक्ष्य मिटा दे एवं ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के द्वारा जब मर्डर नहीं किया है उनकी चप्पल को क्यों जलाया गया अरे बताया की रात्रि में लाश को इधर-उधर छुपाते थे किसी गाड़ी को लाइट आने पर बार-बार किसी के पास लाश को ले जाते थे सुबह मृतक के दादा होरी लाल साहू के द्वारा पोषण लाल सोनकर को पूछा गया कि मेरा लड़का गोवर्धन कहां है तब लकड़ी ठेकादार पोषण सोनकर ने गोलमोल जवाब दिया।
पहला जांच का विषय मृतक के परिवार को लकड़ी ठेकेदार व उनके मृतक के पिता व उनके परिवार को लकड़ी ठेकेदार या अन्य उनके साथी द्वारा मृतक गोवर्धन साहू के बारे में रात्रि या सुबह जानकारी क्यों नहीं दिया जबकि मृतक सुबह घर से 2 तारीख को घर से खाना लेकर सभी साथियों के साथ काम के लिए निकला था।
दूसरा बिना पंचनामा के लाश पुलिस पार्टी के द्वारा पोस्टमार्टम हेतु क्यों भेजा गया।
तीसरा आरोपियों द्वारा मृतक का चप्पल साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से क्यों जलाया गया।
तीसरा जांच दल द्वारा घटनास्थल पर डॉकसाइड बुलाए जाने के उपरांत आरोपियों को क्यों समक्ष नहीं रखा गया।
चौथा आरोपियों द्वारा बिना किसी कारण के गुंडरदेही थाने में आत्मसमर्पण क्यों किया गया।
मृत व्यक्ति के लिए जानबूझकर 108 व 112 को आरोपियों द्वारा डायल क्यों किया गया।
आज सरेखा में नाबालिक के संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के परिवार एवं लगभग 100 की संख्या में ग्रामीण जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनुभाग अधिकारी एसडीएम राम सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया ।
मृतक के पिता ने जांच के लिए दिए गए ज्ञापन में पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर को सूचनार्थ किया गया ,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग संभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचनार्थ किया गया, बालोद कलेक्टर जिला बालोद को सूचनार्थ किया गया ,पुलिस अधीक्षक जिला बालोद , गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को सूचनार्थ किया गया ,क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद को सूचनार्थ किया ,गया ।राज्यपाल को सूचनार्थ किया गया।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904