google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाट बाजारों में यातायात जागरूकता के सम्बंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

Cg24 आजतक

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 09.02.2021 को ग्राम बोडरा थाना गुरुर के सप्ताहिक हॉट बाजार में यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया जाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष तोषण लाल साहू , ग्राम पंचायत बोडरा के सरपंच खोरबाहरा राम , उपसरपंच रूपेश साहू, ऋषभ पांडेय, ग्राम पंचायत बोडरा के पंचगण, गणमान्य नागरिक, महिलाओं एवं बच्चे, सहित लगभग 350 की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री आर. एस . सिन्हा, थाना गुरूर प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण नेताम ने आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन करने लोगो की समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट का वितरण किया गया, जागरूकता अभियान सतत जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *