google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धनोरा बटालियन के अधिकारी कर्मचारियों ने आज covid का टीका लगवाया

Cg24 आजतक

बालोद–जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी के नियंत्रण बचाव व रोकथाम के लिए चलाए जा रहे COVID टीकाकरण अभियान के तहत धनोरा बटालियन में टीकाकरण सत्र स्थापित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्ग दर्शन में धनोरा बटालियन के अधिकारी एवम् कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के टीका कर्मी दल द्वारा टीकाकरण किया गया, आज धनोरा बटालियन में 98 अधिकारी कर्मचारी को टीका लगाया गया। टीका करण उपरांत निगरानी कक्ष में 30 मिनट बिठाकर निगरानी में रखा गया किसी भी प्रकार से टीके का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ, यह टीका पूर्ण सुरक्षित है । कल दिनांक 11.2.21को बटालियन में टीका करण सत्र आयोजित की जाएगी।
उदघाटन अवसर पर बटालियन के सेनानी डॉक्टर लाल उमेन्द्र सिंग, जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एस के सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे, उप सेनानी श्री आर के प्रधान,सहा. सेनानी महेंद्र कुमार ठाकुर,(नोडल अधिकारी) अजित सिंह यादव, कंपनी कमांडर श्री संतोष द्विवेदी, सूबेदार बिहारी लाल सलाम जिला कार्य क्रम प्रबन्धक भूमिका वर्मा, के आर उर्वशा बी ई टी ओ, योगेश साहू बी पी एम, एवम् टीकाकरण दल के सदस्य आर के ध्रुव स्वास्थ्य पर्वेक्षक, बी डी गंगवंसी, देवेन्द्र साहू RHO मीना ठाकुर, रीतू ठाकुर ANM, धनेन्द्र, कु. गरिमा रात्रे CHO ने अपनी आवश्यक सेवाएं प्रदान की साथ है AEFI प्रबन्धन हेतु डॉक्टर लाकेश साहू एवम् कु. पदमनी तारम उपस्थित रहे। साथ ही साथ बटालियन के अधिकारी कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा बटालियन के नर्सिंग स्टाफ सुखनंदन चौहान, व राकेश राठौर की महत्व पूर्ण भूमिका रही। आज भी हमे शासन के निर्देशों के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग हाथों की नियमित साबुन पानी से धुलाई, एवम् किसी प्रकार के लक्षण चिन्ह होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच व परामर्श लेवें एवम् उक्त विषय पर लोगों को जागरूक किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *