google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रोचक खिलौना बनाने के लिए शिक्षकों के वेबीनार की श्रृखंला प्रारंभ

    रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों के साथ टॉप पेडागाजी पर फोकस किए जाने का प्रस्ताव है। राज्य में शिक्षकों ने चर्चा पत्र के माध्यम से जानकारी लेकर स्कूल से लेकर विभिन्न स्तरों पर खिलौना बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। शिक्षकों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भी जोड़कर अपने रचनात्मक कौशल को सामने लाने का प्रयास किया। इसी कड़ी में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा यूनीसेफ के सहयोग से विज्ञान आश्रम द्वारा प्रति गुरूवार एक वेबीनार का आयोजन पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें विभिन्न रोचक खिलौनों को बनाने के तरीके सीखाएं जाएंगे। समग्र शिक्षा द्वारा सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे इस वेबीनार का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *