google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

​​​​​​​राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब पंजीयन 28 फरवरी तक


       रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के पंजीयन की तिथि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत इस योजना के पंजीयन की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। खरीफ 2020 में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो-कुटकी एवं रागी फसल की खेती करने वाले किसान भाई इस योजना का लाभ लेने के लिए 28 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं। 
    राज्य में इस योजना के अंतर्गत चिन्हित फसलों की खेती करने वाले शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। किसान भाईयों से 28 फरवरी तक संबंधित सेवा सहकारी समिति में पंजीयन कराने की अपील की गई है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *