
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई । मण्डल अध्यक्ष ने समस्त उपस्तित वरिष्ठ जनो एवम ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनदंन किया उन्होंने कहा पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश के हित को समर्पित रहा। पंडित जी विकास की पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति को पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तओं से अपील की उनके बताये हुए मार्ग पर चल कर ही देश और समाज को मजबूत किया जा सकता है । सभा को जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी जनसंघ के पुरोधा थे उनके एकात्म मानववाद एवम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को वैश्विक पटल पर स्थापित किया ।

गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय ने संबोधित किया उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी आज होते तो उनके जो सिद्धांत पर चलकर भारतीय जनता पार्टी देश को मजबूत कर रहे है । आज वह कार्य देश के प्रधानमंत्री करते दिख रहे हैं । कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ,पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय , जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चन्द्राकर ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ,महामन्त्री द्वय सेवक महिपाल ,थानसिंह मण्डावी ,मण्डल उपाध्यक्ष कुलदीप साहू ,पार्षद संतोष नेताम ,शंकर यादव पूर्व पार्षद हेमन्त सोनकर ,मालती जोशी ,राजू अग्रवाल ,सतीश महोबिया ,धर्मन्द्र साहू ,दयाराम सिन्हा ,दिलीप मण्डावी ,सौरभ चोपड़ा ,मोपन्द्र साहू ,के के साहू ,रतन साहू ,सुभाष चन्द्राकर ,ठण्डेस्वर साहू ,दयाल साहू , देवेंद्र यदु ,सिवप्रशाद साहू ,तीरथ सिन्हा ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904