google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Cg24 आजतक

गुरुवार को ग्राम ओडारसकरी मतदान केंद्र में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर भाजपा महामंत्री वह सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की व उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के समीप नगला में हुआ था वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।19 दिसंबर 1967 को दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय जनसंघ का अध्यक्ष चुना गया पर नियति को कुछ और ही मंजूर था. 11 फ़रवरी, 1968 की सुबह मुग़ल सराय रेलवे स्टेशन पर दीनदयाल का निष्प्राण शरीर पाया गया. इसे सुनकर पूरे देश दु:ख में डूब गया।
जनपद सदस्य अनिल सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए शोषित एवं पिछड़े व्यक्तियों के लिए उनकी सोच को प्रणाम करते हुए उन्हें याद किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिल सोनी भाजपा नेता चिमन सिन्हा सुखदेव देवांगन रोशन यादव जागेश्वर यादव कुलेश्वर ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *