जानवरों की जानमाल की सुरक्षा इंसानों पर दे दी सरकार ने पर कार्य मे लगे इंसानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा ?
पशु विभाग के जिला में पदस्थ बड़े अधिकारी से बात हो जाये तो अपनी खुशकिस्मती समझिये कारण भी साफ है। “श्रीमान जी साहब को कॉल करो ” सम्बन्धित विषय पर तो वो बात नही करते।
Cg24 आजतक
डौण्डी लोहारा cg 24 आजतक :- नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित विकासखण्ड का पशु चिकित्सालय जहां सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए वहां पदस्थ डॉ. व अन्य कर्मचारी आने वाले बेजुबान पशुओं की सेवा उनका इलाज कर रहे है। वही कार्य मे लगे इन अधिकारियों की जानमाल स्वयं खतरे में दिख रहा है। कि कब इनके साथ कोई बड़ा हादसा हो जाये आखिर ऐसा क्यों कहा रहे हम तो देखिए नगर के अंदर स्थित पशु चिकित्सालय का हाल…

सालों से बना यह भवन काफी जर्जर व क्षतिग्रस्त होकर टूट रहा है। बावजूद आज तक इसके नवनिर्माण के लिए किसी भी प्रकार की कोशिश की गई हो यह तो दिखाई नही दे रहा ।

यह पशु चिकित्सालय कही नगर से दूर वन्य क्षेत्र का नही अपितु प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के निवास स्थान से लगा महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित स्थान का है। जहां से होकर मंत्री महोदया का आगमन लगातार होता है। नगर के अंदर व माननीय मंत्री महोदया के नगर के अंदर स्थित भवन का यह हाल है। तो फिर ” विकास ” को अच्छे से समझा जा सकता है।


चिकित्सालय के साथ साथ निवास मकानों का भी यही हाल है। कुछ खंडहर में तब्दील हो गए है। तो वही एक मकान में वर्तमान में पदस्थ पशु चिकित्सक रह रहे है।
लोक निर्माण विभाग के पास लाखों का फंड बावजूद भवन के कंडम घोसित करने के कारण इस भवन की न तो मरम्मत हो पाया न ही कभी पुताई हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर गोस्वामी ने बताया कि यह भवन कंडम हो गया है। इसलिए मरम्मत भी नही किया जा सकता है। पशुधन विभाग से राशि स्वीकृति के बाद ही नया भवन निर्माण हो पायेगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904