गुंडरदेही cg24 आजतक
शराब भट्टी में निर्धारित रेट से ज्यादा रेट में शराब बेचने वाले लोगों पर तत्काल कार्यवाही करें , सरकार की छबि खराब हो रही है संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में संचालित देसी शराब दुकान में अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा मदिरा प्रेमियों को निर्धारित दर से अधिक रेट में शराब बेचने के मामले में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा की मदिरा प्रेमियों पर अभद्रता व्यवहार एवं शासन के निर्धारित दर पर ज्यादा रेट में शराब बेचने वाले कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही हो
आगे संसदीय सचिव ने कहा अधिकारियों की संरक्षण में हो रहे वसूली और दुर्व्यवहार अब छोटे कर्मचारियों और संरक्षण देने वाला अधिकारियों पर पहुंच जल्द कार्रवाई होगी मैं अभी बात करता हूं।
Cg 24 आज तक न्यूज़ ने मदिरा प्रेमियों की तकलीफ को शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाया था उसके बाद जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया आज क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद से संपर्क करने पर उन्होंने कहा निश्चित रूप से मदिरा प्रेमियों से निर्धारित दर से ज्यादा रेट में शराब बेचने वाले कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई हो एवं उनके संरक्षण में हो रहे बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए ।
इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा सरकार जानबूझकर मदिरा प्रेमियों को परेशान करने के उद्देश्य से अपने झोली भरने के उद्देश्य से मदिरा प्रेमियों से निर्धारित दर से ज्यादा रेट में राशि ले रहे हैं छोटे कर्मचारी सहित जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई हो नहीं तो भारतीय जनता पार्टी इसके लिए धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही गई है ।
शराब भट्टी में मंदिरा प्रेमियों से अवैध वसूली के संबंध में भाजपा के दबंग आदिवासी नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि सरकार शराब से ही पैसा कमाना चाहती है लाइसेंसी दुकान में अवैध वसूली होना कहीं ना कहीं जिम्मेदार उनके कर्मचारी के साथ-साथ अधिकारी का भी सनलिप्त है जब लगातार अखबारों में आने के बाद जिला प्रशासन संज्ञान में नहीं लेना यानी जिम्मेदार अधिकारी भी मदिरा प्रेमियों से खुलेआम निर्धारित दर से ज्यादा रेट लेने में सहयोग कर रहे हैं इन लोगों पर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए।
नगर के पार्षद रामकृष्ण दाऊ सोनकर, विजय सोनकर वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव सद्दाम खान गोकुल राजकुमार कन्हैया लाल लक्ष्मी राजकुमार बमभोला एवं बड़ी संख्या में मदिरा प्रेमियों ने इस कर्मचारियों से काफी तंग आ गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904