रायपुर cg24 आजतक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसी तारतम्य में आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूलों कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ करने की अनुमति इस शर्त पर प्रदान की जाती है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के संबंध में समय-समय पर जारी किए गए सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। यदि किसी विद्यार्थी को सर्दी, जुकाम, बुखार अथवा कोरोना के अन्य लक्षण दिखाई दे तो ऐसे विद्यार्थी को कक्षा में बैठने नहीं दिया जाए और तत्काल कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जाए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904