
Cg24 आजतक
खेरथाबाजार में हुआ शहीद प्रेम कुमार की प्रतिमा का अनावरण देवरीबंगला / महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने खेरथा बाजार मैं शहीद प्रेमकुमार प्रजापति की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा को देखकर शहीद परिवार सहित ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाए और पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद की मां भीखमाबाई तथा पत्नी भारती प्रजापति फफक कर रो पड़ी। मंत्री अनिला भेड़िया ने दोनों को संभाला। मंत्री भेङिया ने कहा कि नौजवान बेटा शहीद हुआ है। इसका दर्द उसकी मां और पत्नी ही समझ सकती है देश के लिए प्राण दिए हैं। शहीद की प्रतिमा हमारे युवाओं को सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। प्रदेश सरकार नक्सली गतिविधियों को रोकने में सफल हुई है। बस्तर एवं नक्सल क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने लगातार प्रयास कर रही है। इससे युवा वर्ग नक्सलवाद से दूर रहेंगे। सभा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति तथा पूर्व सरपंच नरेंद्र कटझरे ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जतिन भेड़िया, जनपद सदस्य मधोगिरी गोस्वामी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, सरपंच विक्रम सिन्हा, मोहसीन जोया, नेतराम भांडेकर, अर्चना प्रजापति, सरपंच आसरा एवं परसुली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हाई स्कूल में अटल लैब, कला मंच, सीसी रोड का लोकार्पण तथा कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904