Cg24 आजतक
डौण्डी लोहारा तहसीलदार आर आर दुबे के मार्गदर्शन में आर आई व पटवारी लगातार ऐसे मामलों पर कर रहे कार्यवाही ।
डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्रामो में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध लकड़ी कटाई पर स्थानीय प्रशासन लगातार कड़ाई बरत कर कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम झरन टोला तहसील डौंडीलोहारा सूचना के आधार पर छापामार की कार्यवाही की गई मौके पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष अलग-अलग खेतों से काटकर इस स्थल पर एकत्रित किया गया था मौके पर जब्त की गई लकड़ी के गोलो की जानकारी निम्नलिखित है आम-18 नग , पलाश – 24 नग, करही-30 नग, नीम -12 नग ,साजा -2नग ,शीशम -2 नग ,कसही -3 नग ,बबूल-5 नग डूमर -6 नग गोलों की अनुमानित लंबाई 8 से 12 फीट एवं गोलाई 3 से 5 फीट है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904